कर्नाटक में भाजपा सत्ता में आएगी या मध्यावधि चुनाव होंगे : मुरलीधर राव

कर्नाटक में भाजपा सत्ता में आएगी या मध्यावधि चुनाव होंगे : मुरलीधर राव

हैदराबाद/भाषाभाजपा महासचिव मुरलीधर राव ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक की एच.डी. कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी । उन्होंने दावा किया या तो भाजपा सत्ता में आएगी या राज्य में मध्यावधि चुनाव कराए जाएंगे। तेलंगाना भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक को यहां संबोधित करते हुए राव ने आरोप लगाए कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में नेतृत्व करने में बुरी तरह विफल रहे। उन्होंने कहा, केवल दो विकल्प हैं्। या तो भाजपा को जिम्मेदारी लेनी होगी या कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव होंगे। कोई दूसरा रास्ता नहीं है। यह जनादेश है। उन्होंने दावा किया, यह (कर्नाटक) सरकार इस तरह से नहीं चल सकती। क्योंकि इतिहास बताता है कि कोई भी पार्टी महज ३७ सीट या २० सीट या २५ सीट के साथ सरकार नहीं चला सकती। जद (एस) के नेता कुमारस्वामी पिछले हफ्ते राज्य के मुख्यमंत्री बने थे जिनकी पार्टी को कर्नाटक विधानसभा चुनावों में ३७ सीटें मिली थीं जबकि उनका समर्थन करने वाली पार्टी कांग्रेस को ७८ सीटें हासिल हुई थीं्। उन्होंने कहा, लोग कांग्रेस मुक्त कर्नाटक चाहते हैं्। जिस तरह से रावण ने सीता का हरण कर लिया था उसी तरह से राहुल गांधी और कांग्रेस ने कर्नाटक में लोकतंत्र का अपहरण कर लिया। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ नायडू का प्रचार औंधे मुंह गिर गया क्योंकि प़डोसी राज्य में तेलुगु बोलने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में मतदान किया। तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने कहा कि २०१९ के आम चुनावों से पहले जनता से संपर्क साधने के लिए पार्टी जल्द ही रोडमैप तैयार करेगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन
चेन्नई/दक्षिण भारत। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर...
बेंगलूरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय में क्या कहा?
आत्मा ही कर्मों की कर्ता और भोक्ता है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
तप में तपने वाला तपस्वी कालजयी बनता है: साध्वीश्री पावनप्रभा
'चिंतन से जीवन परिवर्तन होता है और परिवर्तन ही प्रगति का कारण है'
संयमी साधु-संतों के दर्शन से कष्ट नष्ट हो जाते हैं: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
यह दुश्चक्र तोड़ें