पलानीस्वामी ने भाजपा नेताओं पर किया पलटवार

पलानीस्वामी ने भाजपा नेताओं पर किया पलटवार

कोयंबटूर। मुख्यमंत्री इडाप्पडी के पलानीस्वामी ने केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष तमिलसै सौंदरराजन और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एच राजा द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार किया है। भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने रविवार की देर रात कोयंबटूर हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तमिलनाडु देश का सर्वाधिक शांतिपूर्ण राज्य है। ज्ञातव्य है कि हाल ही में केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पोन राधाकृष्णन ने कथित तौर पर कहा था कि तमिलनाडु आतंकवाद के लिए प्रशिक्षण शिविर बनता जा रहा है। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सौंदरराजन और भाजपा के वरिष्ठ नेता एच राजा ने भी राधाकृष्णन के बयान का समर्थन किया था। पलानीसामी ने इस बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा, ’’यह सरासर झूठ है। मौजूदा स्थिति में तमिलनाडु भारत में सबसे शांत राज्य है और यहां कानून व्यवस्था भी बहुत अच्छी है।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा-नीत सरकार और राज्य में अन्नाद्रमुक-नीत सरकार दोनों जनता की सेवा और उनके लाभ के लिए मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की विचारधारा पूरी तरह अलग है लेकिन राज्य के लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार केन्द्र सरकार से बेहतर तालमेल रखती है। उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर भाजपा और अन्नाद्रमुक के विचार मेल नहीं खाते लेकिन जब राज्य के लोगों की भलाई की बात आती है तो केन्द्र सरकार द्वारा समुचित सहयोग दिया जाता है यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। हाल ही में राज्य के उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कहने पर पलानीस्वामी से हाथ मिलाया और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के कारण उत्पी़डन सहा था। इस बारे में पूछे जाने पर पलानीस्वामी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने राज्य में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सत्तारुढ अखिल भारतीय अन्ना द्रवि़ड मुनेत्र कषगम(अन्नाद्रमुक) स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयारियों में जुटी हुई है।हाल के दिनों मंे अन्नाद्रमुक से हजारों कार्यकर्ताओं को निष्काषित करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक एक ऐसी पार्टी है जो अपने नीति और सिद्धांतों के साथ चलती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एमजीआर या पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने कभी भी पार्टी के साथ धोखा करने वाले या पार्टी का अनुशासन तो़डने वाले को माफ नहीं किया और जिन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर किया गया है उन्होंने पार्टी के अनुशासन को तो़डा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर करके यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि पार्टी ने अपने पुराने नीति और सिद्धांतों के साथ कोई समझौता नहीं किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'