अन्नाद्रमुक नेताओं ने अन्ना को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

अन्नाद्रमुक नेताओं ने अन्ना को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

चेन्नई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में द्रवि़ड क्रांति के अग्रणी नेता सीएन सीएन अन्नादुरै को शनिवार को उनकी ४९ वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। राज्य की सत्तारुढ अखिल भारतीय अन्ना द्रवि़ड मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेताओं के साथ ही विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने भी पार्टी लाइन से ऊपर उठकर अन्नादुरै को श्रद्धांजलि दी। अन्नाद्रमुक के नेताओं ने पार्टी के समन्वयक और राज्य के उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम और मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी के नेतृत्व में अन्ना मेमोरियल स्थित अन्ना की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। अन्नाद्रमुक के पदाधिकारियों, राज्य के मंत्रियों,जिला सचिवों, सांसदों, विधायकों और पार्टी के युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, मछुआरो प्रकोष्ठ, चिकित्सक प्रकोष्ठ और तकनीकी प्रकोष्ठ के साथ ही अन्य सभी प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित थे। इसी प्रकार का कार्यक्रम पूरे राज्य में आयोजित किया गया। इसके साथ ही पुदुच्चेरी, तेलंगाना, केरल, नई दिल्ली तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर भी अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को याद करने के लिए लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएन अन्नदुरै की पुण्यतिथि पर राज्य भर के ३१५ मंदिरों में सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया। राज्य विधानसभा के अध्यक्ष पी धनपाल ने तिरुवोत्तियूर के त्यागराजस्वामी मंदिर में आयोजित भोजन में लोगों के साथ बैठकर भोजन किया। मुख्यमंत्री ईडाप्पाडी के पलानीस्वामी ने चेन्नई के केके नगर स्थित अरुलमिगु शक्ति विनायगर मंदिर में आयोजित भोज में भोजन किया। उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने चेन्नई के तिरुवान्मियूर के मरुंदीश्वरर मंदिर में आयोजित भोज में भोजन किया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर