रेड्डी को पार्टी में शामिल करे भाजपा : श्रीरामुलू
On
रेड्डी को पार्टी में शामिल करे भाजपा : श्रीरामुलू
बल्लारी। लोकसभा सदस्य बी श्रीरामुलू ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के नेताओं से अपील की है कि पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी को बल्लारी जिले में पार्टी के चुनावी अभियान का नेतृत्व करने का मौका मिले। क्षेत्र में रेड्डी की लोकप्रियता पर जोर देते हुए श्रीरामुलू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यदि रेड्डी पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो भी भाजपा सभी ९ विधानसभा क्षेत्रों को जीत सकती है। उन्होंने दावा किया कि हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के ४२ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके अलावा उनके परिवार से कोई भी अन्य व्यक्ति राजनीति में प्रवेश नहीं करेगा।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
20 Jan 2026 17:20:43
Photo: Siddaramaiah.Official FB Page


