तमिलनाडु ने केन्द्र से 9300 करोड़ के राहत पैकेज की मांग

तमिलनाडु ने केन्द्र से 9300 करोड़ के राहत पैकेज की मांग

कन्याकुमारी। ओखी तूफान प्रभावित तमिलनाडु ने मंगलवार को राज्य में पुनर्वास कार्यों के लिए ९३०० करो़ड रुपए के केन्द्रीय राहत पैकेज की मांग की। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ९३०२ करो़ड रुपये की राहत राशि के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री तूफान के बाद की स्थिति का जायजा लेने मंगलवार को इस जिले में आए थे।पलानीस्वामी ने कहा कि तमिलनाडु चाहता है कि केन्द्र तूफान की गंभीरता को देखते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कन्याकुमारी में स्थायी पुनर्वास उपायों को लागू करने के लिए ५२५५ करो़ड रुपये जबकि उत्तरपूर्वी मानसून प्रभावित राजधानी चेन्नई सहित राज्य के अन्य भागों के लिए ४०४७ करो़ड रुपये की राहत मांगी। पलानीस्वामी ने कहा कि चेन्नई और अन्य तटीय जिलों में बाढ के कारण नुकसान की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी उपाय किये जाएंगे।चेन्नई, कांचीपुरम, तिरूवल्लूर, कडलूर, तूतीकोरिन और नागापत्तनम में अक्तूबर व नवंबर में उत्तर पूर्व मानसून की बारिश से जलभराव और बाढ की स्थिति पैदा हो गई थी। पलानीस्वामी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री को स्थानीय मछुआरों की हैलीपेड सुविधा के साथ विशेष वायुसेना स्टेशन की पुरानी मांग से भी अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने संचार सुविधाओं तथा शीतगृह के साथ एकीकृत मत्स्य संरक्षण स्थल की भी मांग की। पलानीस्वामी ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मांगों पर विचार करेंगे। इस बीच, राज्य सरकार ने मोदी को मुख्यमंत्री के ज्ञापन का हवाला देते हुए कहा कि तमिलनाडु ने कन्याकुमारी में पुनर्वास प्रयासों के लिए ७४७ करो़ड रुपये तत्काल जारी करने का अनुरोध किया। इसमें केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दी जाने वाली आपदा राहत सहायता को बढाने का भी अनुरोध किया गया।तमिलनाडु ने बिजली और संचार नेटवर्क सहित अन्य क्षेत्रों में सहायता की भी मांग की। राज्य सरकार ने तटीय क्षेत्रों में नियंत्रण कक्षों की स्थापना के अलावा ९० प्रतिशत केन्द्रीय सहायता के साथ १५०० उच्च आवृत्ति वायरलैस सेट की भी मांग की। पलानीस्वामी ने लापता मछुआरों की खोज एवं उनके बचाव कार्य के बारे में कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार युद्धस्तर पर यह कार्य कर रही हैं।मोदी ने पलानीस्वामी, उनके नायब ओ पन्नीरसेल्वम, लोकसभा में उपसभापति तंबीदुरै सहित अन्य के साथ ९० मिनट की बैठक की जिसमें कैथोलिक पादरियों ने भी भाग लिया। प्रधानमंत्री को तूफान से हुए नुकसान की तस्वीरें भी दिखाई गईं। मोदी तिरूवनंतपुरम से हेलीकाप्टर से कन्याकुमारी पहुंचे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री पौन राधाकृष्णन एवं राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी उपस्थित थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'