सरकार ने सौर ऊर्जा कंपनियों के साथ किया करार

सरकार ने सौर ऊर्जा कंपनियों के साथ किया करार

चेन्नई। राज्य सरकार ने मंगलवार को १५०० मेगावाट बिजली के लिए १६ सौर ऊर्जा कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। सभी १६ कंपनियां आने वाले वर्षों में राज्य में ९,००० करो़ड रुपए का निवेश करेंगी। यह कंपनियां ६ करो़ड रुपए प्रति मेगावाट के दर से बिजली का उत्पादन करेंगी। इन कंपनियों ने वर्ष २०१७-१८ के लिए सौर ऊर्जा की विभिन्न क्षमताओं वाली इकाइयां स्थापित करने के लिए बोली लगाई थी और बोली लगाने के बाद ३.४ प्रतिशत प्रति यूनिट के सबसे कम टैरिफ आधार पर बिजली की आपूर्ति करने के लिए सहमत हुई। राशि ग्रीन नामक कंपनी की अगुवाई में यह १६ कंपनियां राज्य में सौर संयंत्र स्थापित करेंगी। नेयवेली लिग्नाइट कंपनी (एनएलसी) ७०९ मेगावाट यूनिट बिजली प्रदान करेगी। छह कंपनियां १०० मेगावॉट बिजली की आपूर्ति करेंगे। इसके आलवा अन्य कंपनियों को १ से ५४ मेगावाट बिजली आवंटित किया गया है मंगलवार को चार सौर ऊर्जा कंपनियों के प्रमुखों ने मुख्यमंत्री इडाप्पाडी के पलानीस्वामी, राज्य के बिजली मंत्री पी तंंगमनी, मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन और तमिलनाडु बिजली बोर्ड के अध्यक्ष एम साईकुमार की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए