कमल हासन ने विधायकों को लिया आड़े-हाथों

कमल हासन ने विधायकों को लिया आड़े-हाथों

चेन्नई। दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुक्रवार को आ़डे हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें भी काम नहीं तो वेतन नहीं प्रणाली के तहत लाया जाना चाहिए। अभिनेता की यह टिप्पणी सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के एक वर्ग द्वारा ह़डताल करने और मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा उनकी खिंचाई के बीच आई है। अभिनेता ने किसी का नाम लिए बगैर ट्वीट किया, काम नहीं तो वेतन नहीं सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए? खरीद फरोख्त करने वाले राजनेता जो रिजॉर्ट्स में आराम कर रहे हैं उनका क्या? रिजॉर्ट्स की टिप्पणी जाहिरा तौर पर अन्नाद्रमुक के सत्तारू़ढ विधायकों के एक वर्ग के लिए है जिन्हें बर्खास्त नेता टीटीवी दिनाकरण के प्रति निष्ठा के कारण रिजॉर्ट्स में स्थानांतरित किया गया था। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के खिलाफ पार्टी के १९ विधायकों के विद्रोह के बाद उन्हें शुरुआत में पुडुचेरी के एक रिजॉर्ट में रखा गया था। बाद में उन्हें कर्नाटक के कूर्ग रिजॉर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया और तब से वह लोग वहीं पर हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय