मुख्यमंत्री ने कावेरी महापुष्करम में लगाई डुबकी
मुख्यमंत्री ने कावेरी महापुष्करम में लगाई डुबकी
तिरुचि। मुख्यमंत्री ईडाप्पाडी के पलानीस्वामी ने बुधवार को नागपट्टिनम जिले के मयिलादुतुरै स्थित विश्वनाथ स्वामी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किये। उन्होंने यहां पर हो रहे महा कावेरी पुष्करम में हिस्सा लिया और मंदिर के पवित्र तालाब में डुबकी लगाई। पलानस्वामी बुधवार को सुबह लगभग ९ बजे मयिलादुतुरै पहुंचे। इसके बाद पुष्करम कमेटी के सदस्यों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री लगभग १० बजे मंदिर के तालाब के पास पहुंचे और वहां डुबकियां लगाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुष्करम कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया। मुख्यमंत्री को पुष्करम कमेटी की ओर से एक स्मारिका भेंट की गई जिसे कांची के मठाधीश जयेन्द्र सरस्वती द्वारा विमोचित किया गया था। ऐसा बताया जाता है कि यह पुष्करम १४४ वर्षों में एक बार आता है। १२ सितम्बर को शुरु हुआ यह कार्यक्रम २४ सितम्बर को समाप्त होगा।
About The Author
Related Posts
Latest News
