कभी भी बर्खास्त हो सकती है तमिलनाडु सरकार : दिनाकरण

कभी भी बर्खास्त हो सकती है तमिलनाडु सरकार : दिनाकरण

चेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारु़ढ अन्ना द्रवि़ड मुनेत्र कषगम (द्रमक) अम्मा गुट से बेदखल पार्टी उप महासचिव टीटीवी दिनाकरण ने सरकार को ऐसे ’’ग्लास बाउल’’ की संज्ञा दी है जो कभी भी टूट सकता है और यदि ऐसा होता है तो इसके लिए वह जिम्मेदार नहीं होंगे। विदेशी मुद्रा नियमन कानून (फेरा) मामले में अदालत में पेश होने के बाद दिनाकरण ने संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी को सरकार से ज्यादा महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कुछ मंत्री पिछले दरवाजे से पार्टी पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने पार्टी विरोधियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि उनके खिलाफ बोलने वाले नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जयललिता के बताये मार्ग से भटक गए है और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना प़डेगा। मत्स्य पालन एवं वित्त मंत्री डी. जयकुमार द्वारा उन्हें विश्वासघाती बताये जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने जयकुमार को ही विश्वासघाती करार दिया और कहा कि पार्टी महासचिव शशिकला ने ही उन्हें (जयकुमार) मत्स्य पालन मंत्री बनाया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए