आईएनसी को नर्सिंग संस्थानों को मान्यता देने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

आईएनसी को नर्सिंग संस्थानों को मान्यता देने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

बेंगलूरु। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोमवार को अपने एक आदेश में कहा कि नर्सिंग पाठ्यक्रमों को प्रदान करने वाली संस्थाओं को मान्यता देने के लिए भारतीय नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) के पास कोई अधिकार नहीं है। साथ ही कोर्ट ने आईएनसी को अपनी वेबसाइट पर ऐसे किसी भी विवरण के प्रकाशन पर रोक लगा दी जिसमें आईएनसी यह दावा करता हो कि नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले इन संस्थानों को आईएनसी ने मान्यता दे रखी है। कर्नाटक स्टेट एसोसिएशन ऑफ दि मैनेजमेंट ऑफ नर्सिंग एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज इंस्टीट्यूशंस और कुछ नर्सिंग कॉलेजों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश एल. नारायण स्वामी ने यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और हाई कोर्ट पूर्व के निर्णय के आधार पर मांग की थी कि आईएनसी को नर्सिंग पाठ्यक्रमों को प्रदान करने वाली संस्थाओं को मान्यता देने का कोई अधिकार नहीं है जो इस समय बेचलर ऑफ नर्सिंग और मास्टर ऑफ नर्सिंग जैसे पाठ्यक्रमांे को अपनी मान्यता देने की बात करता है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि सिर्फ राज्य सरकार और विश्वविद्यालय ही ऐसे किसी भी संस्थान को मान्यता देने के पात्र हैं। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आईएनसी के पास किसी भी नर्सिंग संस्थान को मान्यता देने का अधिकार नहीं है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय