गौ हत्या पर केन्द्र का प्रतिबंध असंवैधानिक : सिद्दरामैया

गौ हत्या पर केन्द्र का प्रतिबंध असंवैधानिक : सिद्दरामैया

बेंगलूरु। गौ हत्या पर केन्द्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को मुख्यमंत्री ने ‘असंवैधानिक’’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि राज्यों के प्रशासन में अतिक्रमण के सिवाय यह कुछ और नहीं है। यहां नव निर्वाचित प्रदेश युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाना राज्य का मुद्दा है और इस विषय में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार केन्द्र के पास नहीं है। हालांकि लोगों का निजी अधिकार है कि अपनी इच्छानुसार खान-पान की आदत अपनाएं और संविधान में भी इसका स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। भाजपा को एक साम्प्रदायिक पार्टी बताते हुए, सिद्दरामैया ने आरोप लगाया कि भाजपा का एजेंडा गुप्त है। एक ओर भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’’ का नारा लगाती है, वहीं दूसरी ओर जाति, धर्म के नाम पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है। यह प्रश्न करते हुए कि क्या देश के दलितों और मुस्लिमों को अलग रखकर देश का विकास संभव है?, सिद्दरामैया ने दावा किया कि कांग्रेस एक सच् ची धर्म निरपेक्ष पार्टी है और एकमात्र कांग्रेस ही सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर चल सकती है। सदियों पुरानी इस पार्टी का यह सिद्धांत रहा है। सिद्दरामैया ने युवाओं से कहा कि भाजपा द्वारा फैलाई जा रही कुरीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करें और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अम्बेडकर, नेहरू, राम मनोहर लोहिया के उपदेशों का अध्ययन करें और उनके सिद्धांतों को अपनाएं। उस अवसर पर बोलते हुए केपीसीसी अध्यक्ष जी. परमेश्वर ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता की कोई गुंजाइश नहीं और चेताया कि जो लोग पार्टी विरोधी कार्यकलापों में लिप्त रहेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई समेत निलंबन भी किया जाएगा।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
अस्पताल दिवस समारोह भी मनाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'
कांग्रेस ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि- 'देश सदैव उनका ऋणी रहेगा'