कर्नाटक मंत्रिमंडल में 29 मंत्री शामिल होंगे, कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा: बोम्मई

कर्नाटक मंत्रिमंडल में 29 मंत्री शामिल होंगे, कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा: बोम्मई

कर्नाटक मंत्रिमंडल में 29 मंत्री शामिल होंगे, कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा: बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई। फोटो स्रोत: फेसबुक पेज।

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि उनके नए मंत्रिमंडल में बुधवार दोपहर को 29 मंत्री शामिल किए जाएंगे और इस बार कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा के छोटे बेटे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र उन मंत्रियों में शामिल नहीं हैं जो शपथ लेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
बोम्मई ने कहा, ‘मैंने मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में दिल्ली में आलाकमान के साथ विस्तृत बातचीत की। गत रात अंतिम दौर की चर्चा के बाद आज सुबह सूची को अंतिम रूप दिया गया। मैंने सूची राज्यपाल को भेज दी और उनसे बात की।’ यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुल 29 मंत्री श्पथ लेंगे और बीएस येडियुरप्पा के नेतृत्व वाले पिछले मंत्रिमंडल में तीन उपमुख्यमंत्री थे लेकिन इस बार आलाकमान के निर्देशों के अनुसार कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘मंत्रिमंडल में अनुभवी और नए दोनों मंत्री शामिल होंगे।’ उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में सात मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग से, तीन अनुसूचित जाति के, एक अनुसूचित जनजाति का, सात वोक्कालिगा समुदाय के, आठ लिंगायत समुदाय के, एक रेड्डी समुदाय का और एक महिला भी होगी। राज्यपाल थावरचंद गहलोत राजभवन में दोपहर दो बज पंद्रह मिनट पर नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज भवन औपचारिकता के अनुसार नए मंत्रियों के नामों की सूची आधिकारिक रूप से जारी करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ उन्होंने और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कई दौर की बातचीत के बाद सूची तैयार की है। उन्होंने कहा, ‘किसी के दबाव का कोई सवाल ही नहीं है। व्यापक सोच के बाद नामों की सूची तैयार की गई है।’

विजयेंद्र को मंत्रिमंडल में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने येडियुरप्पा से बात की और राष्ट्रीय महासचिव तथा पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी अरुण सिंह ने निजी तौर पर विजयेंद्र से बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं बस यह कह सकता हूं कि विजयेंद्र का नाम आज सूची में नहीं है।’

उन्होंने कहा कि जन समर्थक प्रशासन देने और आगामी चुनावों का सामना करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में मंत्रिमंडल का गठन किया जा रहा है। बोम्मई ने कहा कि नया मंत्रिमंडल लोगों की आवश्यकताओं पर ध्यान देगा, उनका विश्वास हासिल करेगा और सुशासन देगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल गठन के संबंध में कोई भ्रम नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है जिसका मजबूत नेतृत्व है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात