फॉरेंसिक रिपोर्ट से कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई: पुलिस

फॉरेंसिक रिपोर्ट से कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई: पुलिस

फॉरेंसिक रिपोर्ट से कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई: पुलिस

पुलिस का वाहन.. प्रतीकात्मक चित्र. Photo - PixaBay

बेंगलूरु/भाषा। कन्नड़ फिल्म उद्योग में कथित तौर पर नशीले पदार्थों के इस्तेमाल की जांच कर रही बेंगलूरु पुलिस ने मंगलवार को कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि पिछले साल मामले में गिरफ्तार किए गए कुछ लोग मादक पदार्थ का सेवन कर रहे थे।

Dakshin Bharat at Google News
कन्नड़ फिल्म की अदाकारा संजना गलरानी, रागिनी द्विवेदी, पार्टी के आयोजक वीरेन खन्ना, पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा समेत कुछ लोगों को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया गया था।

बेंगलूरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमारी बेंगलूरु पुलिस ने नशीली दवाओं के मामलों की जांच में तेजी और निष्पक्षता से काम किया है। पिछले साल सितंबर में दर्ज मामले में अच्छी प्रगति हुई है।’

उन्होंने कहा कि सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) की जांच और टीम द्वारा बड़ी मेहनत से जुटाए गए सबूतों के परिणामस्वरूप हैदराबाद में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) से एक सकारात्मक रिपोर्ट मिली है। पंत ने कहा, ‘हमने अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है, इसलिए मैं इस वक्त कुछ नहीं कह सकता लेकिन एफएसएल रिपोर्ट ने साफ तौर पर साबित कर दिया है कि कुछ लोग मादक पदार्थ लेते थे।’

पंत ने कहा कि यह मामला पुलिस अधिकारियों के लिए एक सबक है क्योंकि उन्हें यकीन नहीं था कि वे साबित कर पाएंगे या नहीं, क्योंकि ऐसा वैज्ञानिक रूप से पहले कभी नहीं किया गया था।

कन्नड़ फिल्म उद्योग की हस्तियों के अलावा, कुछ अफ्रीकी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया था। अगस्त 2020 में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मोहम्मद अनूप, रिजेश रवींद्रन और अनिखा दिनेश को कथित तौर पर ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद सीसीबी ने कार्रवाई शुरू की थी। एनसीबी ने कहा कि तीनों कन्नड़ फिल्म उद्योग में लोगों को मादक पदार्थ की आपूर्ति कर रहे थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला