जब तक आलाकमान को मुझ पर भरोसा, तब तक मुख्यमंत्री रहूंगा: येडियुरप्पा

जब तक आलाकमान को मुझ पर भरोसा, तब तक मुख्यमंत्री रहूंगा: येडियुरप्पा

जब तक आलाकमान को मुझ पर भरोसा, तब तक मुख्यमंत्री रहूंगा: येडियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा। फोटो स्रोत: ट्विटर अकाउंट।

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने रविवार को कहा कि जब तक भाजपा आलाकमान को उन पर भरोसा है, वे पद पर बने रहेंगे। उन्हें इस संबंध में किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है।

Dakshin Bharat at Google News
दरअसल मुख्यमंत्री ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का बयान इसका जवाब है। हालांकि येडियुरप्पा ने यह भी कहा कि वे इस बात से सहम​त नहीं कि कर्नाटक भाजपा में उनका स्थान लेने वाला नेता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कयासों पर कहा कि जब तक आलाकमान को उन पर यकीन है, वे मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने कहा, जिस जिन वे कहेंगे कि मुझे नहीं चाहते तो मैं इस्तीफा दे दूंगा और राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम करूंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे कोई भ्रम नहीं है। आलाकमान ने एक अवसर दिया है, मैं अपनी क्षमताओं से बढ़कर कुछ अच्छा करने के लिए इसका इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा हूं। बाकी आलाकमान पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा, मैं किसी की भी आलोचना नहीं करूंगा। मैं इससे सहमत नहीं हूं कि कोई विकल्प नहीं है। राज्य तथा देश में हमेशा विकल्प रहेगा। मैं इससे सहमत नहीं हूं कि कर्नाटक में मेरी जगह लेने के लिए कोई नहीं है लेकिन जब तक आलाकमान का मुझ पर भरोसा है तब तक मुख्यमंत्री रहूंगा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'