येडियुरप्पा के बाद किसे मिलेगी कमान? बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक कर्नाटक जाएंगे धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी

येडियुरप्पा के बाद किसे मिलेगी कमान? बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक कर्नाटक जाएंगे धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी

येडियुरप्पा के बाद किसे मिलेगी कमान? बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक कर्नाटक जाएंगे धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी

वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येडियुरप्पा। फोटो स्रोत: ट्विटर अकाउंट।

नई दिल्ली/भाषा। बीएस येडियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सोमवार को इस्तीफा देने के बाद उनके उत्तराधिकारी के चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बेंगलूरु भेजने का फैसला किया है। यह जानकारी मंगलवार को भाजपा के सूत्रों ने दी।

Dakshin Bharat at Google News
सूत्रों के मुताबिक दोनों नेता मंगलवार शाम बेंगलूरु पहुंचेंगे जहां वे नए नेता के चयन के लिए होने वाली विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक विधायक दल की बैठक शाम साढ़े बजे प्रस्तावित है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष पहले से ही बेंगलूरु में डेरा डाले हुए हैं और पार्टी नेताओं से बैठकें कर रायशुमारी कर रहे हैं।

येडियुरप्पा कर्नाटक के प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से आते हैं। ऐसी चर्चा है कि लिंगायत समुदाय के ही किसी प्रभावशाली नेता को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपने पर भाजपा में विचार चल रहा है। येडियुरप्पा के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, बीएल संतोष और राज्य विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी शामिल हैं।

राज्य के गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई, राजस्व मंत्री आर अशोक और उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वत्थ नारायण के नाम भी चर्चा में हैं। येडियुरप्पा ने सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में अपने दो साल का कार्यकाल पूरा किया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download