बेंगलूरु: पु​लिस की गिरफ्त से भागना चाह रहे थे दुष्कर्म के आरोपी बांग्लादेशी, चलानी पड़ी गोली

बेंगलूरु: पु​लिस की गिरफ्त से भागना चाह रहे थे दुष्कर्म के आरोपी बांग्लादेशी, चलानी पड़ी गोली

बेंगलूरु: पु​लिस की गिरफ्त से भागना चाह रहे थे दुष्कर्म के आरोपी बांग्लादेशी, चलानी पड़ी गोली

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। दुष्कर्म एवं उत्पीड़न से संंबंधित वायरल वीडियो के आरोपियों के पकड़ में आने के बाद शुक्रवार सुबह उनमें से दो ने पुलिस के शिकंजे से भागने की कोशिश की। उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए पुलिस चार आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई। वहां दो आरोपियों ने मौका देखकर भागना चाहा। इस पर पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी, लेकिन आरोपी नहीं माने। इसलिए पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी घटनास्थल से अचानक भागने लगे। उनके नाम हृदोय और सागर बताए गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर छह बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस चार आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर आई थी। इसी दौरान दो आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोला और भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि पुलिस मुस्तैद थी। उसने गोलियां चलाकर आरोपियों को काबू में कर लिया। दोनों आरोपियों के पांव में गोली लगी है। इसके बाद उन्हें एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने इस मामले पर टिप्पणी की है। उन्होंने घटना को अमानवीय बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए