रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने कुडाची-रायबाग के बीच दोहरी लाइन का निरीक्षण किया

रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने कुडाची-रायबाग के बीच दोहरी लाइन का निरीक्षण किया

रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने कुडाची-रायबाग के बीच दोहरी लाइन का निरीक्षण किया

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। दक्षिण पश्चिम रेलवे के कुडाची और रायबाग स्टेशनों (17 किमी) के बीच नई बिछाई गई दोहरी लाइन का निरीक्षण रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस), दक्षिणी सर्कल एके राय ने किया।

Dakshin Bharat at Google News
कुडाची और रायबाग के बीच यह डबल लाइन लोंडा-मिराज परियोजना के दोहरीकरण के 186 किमी का हिस्सा है, जिसे साल 2015-16 में 3,627.47 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दी गई थी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एके राय ने नई बिछाई गई दोहरी लाइन का 15 मार्च को निरीक्षण और गति परीक्षण किया। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा उपायुक्त श्रीनिवास भी मौजूद थे।

नई बीजी दोहरीकरण लाइन कर्नाटक के बेलगावी जिले में है और इसे सीआरएस अवलोकन के अनुपालन के बाद माल और यात्री यातायात के लिए खोला जाएगा। इस खंड में 2 प्रमुख ब्रिज, 20 माइनर ब्रिज, 22 वाटरवे ब्रिज, 4 रोड अंडर ब्रिज और एक कैनाल ब्रिज हैं। इसमें 4 लेवल क्रॉसिंग हैं।

यह इस परियोजना का तीसरा खंड है जिसका दोहरीकरण किया जा रहा है। घाटप्रभा से चिकोडी रोड (16 किमी) और चिकोडी रोड से रायबाग (14 किमी) के बीच लोंडा-मिराज परियोजना का हिस्सा पहले ही चालू हो चुका है

पूर्व रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के समय में, इस परियोजना की उनके द्वारा निगरानी बेंगलुरु से मुंबई के बीच संपर्क में सुधार के लिए की गई थी।

इस खंड में दोहरीकरण संबंधी कार्य की निगरानी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/ निर्माण केसी स्वामी द्वारा की जा रही है। वहीं, टीवी भूषण, जी शांतिराम एवं एसडब्ल्यूआर निर्माण संगठन के अधिकारियों द्वारा निष्पादित की जा रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय