देवेगौड़ा का ऐलान- जद (एस) नहीं लड़ेगी उपचुनाव
On
देवेगौड़ा का ऐलान- जद (एस) नहीं लड़ेगी उपचुनाव
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। जद (एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी बेलगाम लोकसभा, बसवकल्याण, सिंधगी और मास्की विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव नहीं लड़ेगी।
हालांकि अभी चुनाव आयोग द्वारा उपचुनावों की घोषणा नहीं की गई है। देवेगौड़ा ने कहा कि हमारे पास यह चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं है। हम 2023 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को तैयार करेंगे।उन्होंने कहा कि मैं नेताओं और श्रमिकों के समर्थन के साथ इस क्षेत्रीय पार्टी को बचाने के सभी प्रयास करूंगा।
गौरतलब है कि बेलगाम लोकसभा और बसवकल्याण विधानसभा सीटें क्रमश: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी और पूर्व विधायक बी नारायण राव की मौत के बाद खाली हो गई थीं। पिछले साल सितंबर में मास्की सीट खाली हो गई थी। प्रताप गौड़ा पाटिल ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर मास्की विधानसभा सीट जीती थी और अब वे भाजपा के साथ हैं।
इसके अलावा पिछले महीने सिंदगी विधायक और वरिष्ठ जद (एस) नेता एमसी मानेगुली की मौत के बाद वहां उपचुनाव होने हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 09:30:29
इजराइल और ईरान, दोनों के साथ भारत के संबंध अच्छे हैं


