अगले विधानसभा चुनावों में ‘मिशन 120’ के साथ मैदान में उतरेंगे: देवेगौड़ा

अगले विधानसभा चुनावों में ‘मिशन 120’ के साथ मैदान में उतरेंगे: देवेगौड़ा

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा ने बेंगलूरु में पार्टी अधिवेशन के दौरान कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर आगामी जिला और तालुक पंचायत चुनावों में काम करना होगा।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा, मैं केवल आपका मार्गदर्शन कर सकता हूं लेकिन आपको मेरे सुझावों पर अमल करना होगा। मैं राज्यभर में यात्रा नहीं कर सकता। हमारी पार्टी में बहुत प्रतिभा है लेकिन एकता नहीं है। मैं आप सभी से एकजुट रहने की विनती करता हूं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि हाल में संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनावों में जद (एस) समर्थित लगभग 16,000 उम्मीदवारों की जीत ग्रामीण इलाकों में पार्टी के मजबूत जनाधार का संकेत है।

गौरतलब है कि देवेगौड़ा ने हाल में घोषणा की थी कि उपचुनावों को लड़ने के लिए उनकी पार्टी के पास धन नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जद (एस) अपने दम पर 120 सीटें जीत सकती है और हमें उस दिशा में काम करना होगा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में