उपमुख्यमंत्री करजोल की उद्धव ठाकरे को नसीहत- इतिहास से सीखें

उपमुख्यमंत्री करजोल की उद्धव ठाकरे को नसीहत- इतिहास से सीखें

उपमुख्यमंत्री करजोल की उद्धव ठाकरे को नसीहत- इतिहास से सीखें

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल। फोटो स्रोत: ट्विटर अकाउंट।

बेलगाम/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर इतिहास का पता नहीं होने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल ने रविवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की उत्पत्ति कन्नड़ की है। उद्धव ठाकरे ने भारतीय इतिहास का सही तरीके से अध्ययन नहीं किया है।

Dakshin Bharat at Google News
उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल के अनुसार, शिवाजी महाराज के परिवार के पूर्वज ‘बेलियप्पा’ हैं जो सोरतुर गांव से थे और वर्तमान में गडग जिले में हैं। वे यहां सूखा पड़ने के बाद महाराष्ट्र चले गए थे। उद्धव को इसका अहसास होना चाहिए।

करजोल ने कहा कि मराठा राजा बेलियप्पा की चौथी पीढ़ी है और उनका मूल स्थान कर्नाटक में है। उन्होंने आगे कहा कि मराठी और कन्नड़ भाषी लोग बेलगाम में सद्भाव के साथ रह रहे हैं। किसी भी दृष्टिकोण से वहां भाषा को लेकर कोई मतभेद नहीं है।

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ठाकरे को सीमा मुद्दे पर भड़काऊ बयान देना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ठाकरे को यह डर सता रहा है कि गठबंधन से बनी सरकार किसी भी समय ढह सकती है, यही वजह है कि वे अपनी कुर्सी बचाने के लिए और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बयान दे रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है