मंत्रियों को विभाग आवंटन में हस्तक्षेप के आरोपों को विजयेंद्र ने खारिज किया

मंत्रियों को विभाग आवंटन में हस्तक्षेप के आरोपों को विजयेंद्र ने खारिज किया

मंत्रियों को विभाग आवंटन में हस्तक्षेप के आरोपों को विजयेंद्र ने खारिज किया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा। फोटो स्रोतः सीएम का ट्विटर अकाउंट।

कलबुर्गी/दक्षिण भारत। मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा के बेटे एवं राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने मंत्रियों के विभागों के आवंटन में हस्तक्षेप के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

Dakshin Bharat at Google News
एक निजी कार्यक्रम में विजयेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री को राजनीति और प्रशासनिक मामलों में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। ऐसे में मेरे हस्तक्षेप करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

लेकिन विभागों के आवंटन पर कुछ मंत्रियों के नाराजगी जाहिर करने पर विजयेंद्र ने कहा कि असंतोष होना सामान्य है, वह मुख्यमंत्री से बात कर इस मामले को हल करेंगे।

वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा विधायक बसवनगौड़ा यतनाल की नाराजगी पर सवालों के जवाब देने से इनकार किया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है? शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है?
Photo: @BJP4India X account
दिल्ली पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के खोए हुए फोन उनके मालिकों को लौटाए
गोवा नाइटक्लब: सह-मालिक अजय गुप्ता ने कहा- 'मैं सिर्फ एक पार्टनर हूं'
इंडिगो ने सीईओ के 'संचालन स्थिर' होने के दावे के बावजूद बेंगलूरु से 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं
भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बारे में ट्रंप ने फिर कर दिया बड़ा दावा
राजनीतिक परिपक्वता दिखाएं
कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया