12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए नहीं होगी 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता

12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए नहीं होगी 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता

12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए नहीं होगी 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोत: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। प्री यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग ने लॉकडाउन के दौरान छात्रों के ऑफलाइन कक्षाएं नहीं ले पाने की स्थिति को देखते हुए इस वर्ष परीक्षाओं में शामिल होने वाले द्वितीय पीयूसी यानी बारहवीं बोर्ड छात्रों को उपस्थिति नियमों में ढील देने का फैसला किया है।

Dakshin Bharat at Google News
वहीं कोरोनाकाल के बाद बारहवीं कक्षाओं के लिए संस्थानों को एक बार फिर खोल दिया गया है लेकिन अभी ऑफलाइन कक्षाओं में छात्र नहीं आ रहे हैं। ऐसे में बोर्ड ने इस शैक्षणिक वर्ष के लिए नियमों में ढील देने पर विचार किया है।

गौरतलब है कि कर्नाटक शिक्षा अधिनियम 2006 के अनुसार पीयूसी, स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु अंतिम परीक्षा में बैठने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति होनी आवश्यक है। वहीं इससे कम होने पर छात्रों को अगले शैक्षणिक वर्ष में परीक्षा देनी होती है।

वहीं राज्य के शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में कक्षा 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी जिनके लिए सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती की गई है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन/दक्षिण भारत। वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो ने कहा कि उन्होंने अपना नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिका के राष्ट्रपति...
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात
उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर रोक लगाई
बसपा उप्र विधानसभा चुनाव सहित सभी चुनाव अकेले लड़ेगी: मायावती
सिद्दरामय्या ने बेंगल ग्राम की खरीद के लिए प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की
ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्वदेश लाए सरकार: महबूबा मुफ़्ती
'भारतीय सेना के जवान निःस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं: प्रधानमंत्री