कर्नाटक में कोरोना की रोकथाम के लिए 2 जनवरी तक रात्रि कर्फ्यू

कर्नाटक में कोरोना की रोकथाम के लिए 2 जनवरी तक रात्रि कर्फ्यू

कर्नाटक में कोरोना की रोकथाम के लिए 2 जनवरी तक रात्रि कर्फ्यू

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कर्नाटक सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत राज्य में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह नियम 23 दिसंबर से 2 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने यह जानकारी दी है।

इस संबंध में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को रोकने और नियंत्रित करने के लिए लगाया गया है। हम राज्य में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच, रात 10 बजे के बाद कोई भी समारोह या उत्सव मनाने की इजाजत नहीं है। यह नियम हर तरह के आयोजनों पर लागू होता है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी उस सवाल का जवाब देते हुए दी जब उनसे पूछा गया कि क्या 25 दिसंबर को क्रिसमस का जश्न मनाने की इजाजत होगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बिहार के लोगों के अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है: कांग्रेस बिहार के लोगों के अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है: कांग्रेस
Photo: IndianNationalCongress FB Page
क्या तनाव के बावजूद अमेरिका से वार्ता के लिए तैयार है ईरान?
अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अर्धसैनिक बलों की इतनी कंपनियां तैनात की गईं
कांग्रेस द्वारा अवैध प्रवासियों के तुष्टीकरण की वजह से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ: हिमंत बिस्वा सरमा
दक्षिण भारत क्षेत्र के जीओसी ने मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया
मैत्री, प्रमोद और कारुण्य भावों से ही होगी विश्व शांति: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
खबरों की खुराक से संवरेगा भविष्य