नंदी हिल्स में तीन दिन तक आम जनता का प्रवेश बंद

नंदी हिल्स में तीन दिन तक आम जनता का प्रवेश बंद

नंदी हिल्स में तीन दिन तक आम जनता का प्रवेश बंद

नंदी हिल्स का एक दृश्य। फोटो: सोशल मीडिया

30 दिसंबर से लागू होगी पाबंदी

चिक्काबल्लापुरा/दक्षिण भारत। चिक्काबल्लापुरा जिले में स्थि​त मशहूर हिल स्टेशन नंदी हिल्स आम जनता के लिए तीन दिन तक बंद रहेगा। यह पाबंदी 30 दिसंबर से लगाई जाएगी।

Dakshin Bharat at Google News
प्रशासन ने यह कदम कोरोना महामारी के मद्देनजर नए साल के मौके पर लोगों को यहां इकट्ठा होने से रोकने के लिए उठाया है।

इस संबंध में जारी एक आदेश में जिला उपायुक्त आर लता ने बताया कि पुलिस का मानना है कि नए साल के मौके पर जश्न में मादक पदार्थों के सेवन से दुर्घटनाएं हो सकती है। साथ ही भारी तादाद में लोगों के इकट्ठा होने से कोरोना वायरस संक्रमण की लहर पैदा हो हो सकती है।

आदेश में कहा गया है कि नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों को हिल स्टेशन पर जाने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि पुलिस की सलाह को ध्यान में रखते हुए 30 दिसंबर को सुबह 6 बजे से दो जनवरी को सुबह 6 बजे तक सार्वजनिक प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बता दें कि नंदी हिल्स देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहां सप्ताहांत में 10 हजार तक पर्यटक आते हैं। इस साल मार्च में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद लागू देशव्यापी लॉकडाउन में यहां आम जनता के लिए प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसके बाद यह 7 सितंबर को खोला गया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में