बेंगलूरु: सरकारी दफ्तर में 30 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

बेंगलूरु: सरकारी दफ्तर में 30 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

बेंगलूरु: सरकारी दफ्तर में 30 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

फोटो स्रोत: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। यहां एक सरकारी दफ्तर में 30 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य अभियंता कार्यालय, जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों की जांच की गई तो उनमें से 30 में कोरोना संक्रमण पाया गया।

Dakshin Bharat at Google News
इस वजह से आनंदराव सर्किल पुल के पास स्थित यह दफ्तर गुरुवार से तीन दिन के लिए बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार, इस संबंध में विभाग के मुख्य अभियंता ने सचिव, जल संसाधन को पत्र लिखा और कहा कि कई अधिकारी और कर्मचारी इन कर्मचारियों के संपर्क में आए हैं।

पत्र में कहा गया कि सावधानी बरतते हुए तीन दिनों के लिए दफ्तर बंद करना जरूरी है। संक्रमण दूसरों न फैले, इसके लिए दफ्तर के सभी कर्मचारियों को अगले कुछ दिनों के लिए होम क्वारंटीन के लिए भी कहा गया है।

कार्यालय परिसर भी तीन दिनों के लिए सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार को रिपोर्ट सौंप दी गई है। इसके अलावा, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पहला मौका नहीं है जब कोरोना की वजह से इस दफ्तर को बंद करना पड़ा। पिछले तीन माह में कई बार कर्मचारियोंं के पॉजिटिव पाए जाने के बाद दफ्तर बंद किया गया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान