सीएम येडियुरप्पा ने कर्नाटक में वीरशैव-लिंगायत विकास निगम के गठन का आदेश दिया

सीएम येडियुरप्पा ने कर्नाटक में वीरशैव-लिंगायत विकास निगम के गठन का आदेश दिया

सीएम येडियुरप्पा ने कर्नाटक में वीरशैव-लिंगायत विकास निगम के गठन का आदेश दिया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने राज्य में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली वीरशैव-लिंगायत समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए एक निगम के तत्काल गठन का मंगलवार को आदेश दिया।

Dakshin Bharat at Google News
स्वयं इसी समुदाय से आने वाले येडियुरप्पा ने कर्नाटक वीरशैव-लिंगायत विकास निगम (केवीएलडीसी) का तत्काल प्रभाव से गठन करने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के नेतृत्व में कुछ मंत्रियों और भाजपा विधायकों ने येडियुरप्पा से भेंट कर निगम के गठन का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में कहा, ‘राज्य में वीरशैव-लिंगायत समुदाय की आबादी बहुत ज्यादा है, उनमें से काफी लोग आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए हैं।’

उन्होंने कहा, ‘चूंकि समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कर्नाटक वीरशैव-लिंगायत विकास निगम की स्थापना की आवश्यकता है, इसलिए तत्काल इस निगम के गठन का आदेश दिया जाता है।’ गौरतलब है कि येडियुरप्पा ने हाल ही में कर्नाटक मराठा विकास प्राधिकरण की स्थापना की भी घोषणा की है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'