मेंगलूरु में एक और भड़काऊ भित्तिचित्र मिला

मेंगलूरु में एक और भड़काऊ भित्तिचित्र मिला

मेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मेंगलूरु में हाल में भड़काऊ भित्तिचित्र सामने आने के बाद रविवार को एक और भित्तिचित्र देखे जाने का समाचार है। पुलिस के अनुसार, यह चित्र एक मकान की दीवार पर बनाया गया था।

Dakshin Bharat at Google News
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस भित्तिचित्र को मिटाया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में दो समुदायों में विद्वेष पैदा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं।

पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने बताया कि यह भित्तिचित्र पहले पाए गए लेख के दौरान ही बनाया गया था। हालांकि, यह अब सामने आया है।

उल्लेखनीय है कि 26/11 हमलों की 12वीं बरसी पर मेंगलूरु में एक अपार्टमेंट परिसर की दीवार पर भड़काऊ भित्तिचित्र देख गया था। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन में नारा लिखा गया था।

साथ ही यह भड़काऊ संदेश भी लिखा गया था कि ‘हमें संघियों और मनुवादियों का मुकाबला करने के लिए लश्कर-ए-तैयबा और तालिबान को बुलाने के लिए मजबूर नहीं करें। लश्कर जिंदाबाद।’ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, निमिषा प्रिया की फांसी टली भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, निमिषा प्रिया की फांसी टली
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी को स्थगित...
टाटा मोटर्स ने बीएमटीसी को 148 आधुनिक स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी शुरू की
जिनशासन के सितारे गढ़ने की पहल 'गुड लक अकाउंट योजना' लॉन्च
आत्मा सच्चिदानंद और शाश्वत सुखों से परिपूर्ण है: साध्वी हर्षपूर्णाश्री
बीती जवानी, बहता पानी, गया समय, बोले शब्द कभी लौटकर नहीं आते: संतश्री ज्ञानमुनि
सद्गुरु के समागम से सन्मार्ग की प्राप्ति होती है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
संसार को जीतना सरल है, स्वयं को जीतना बहुत कठिन है: संतश्री वरुणमुनि