कोरोना महामारी: केंद्र ने कर्नाटक मॉडल को सराहा, राज्यों को दिया अपनाने का सुझाव

कोरोना महामारी: केंद्र ने कर्नाटक मॉडल को सराहा, राज्यों को दिया अपनाने का सुझाव

कोरोना महामारी: केंद्र ने कर्नाटक मॉडल को सराहा, राज्यों को दिया अपनाने का सुझाव

फोटो: PixaBay

नई दिल्ली/भाषा। केंद्र ने सभी राज्यों से कहा है कि कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वे कर्नाटक द्वारा उठाए गए कदमों का अनुसरण करें। कर्नाटक सरकार के प्रयासों में कोविड-19 मरीजों के संपर्कों का व्यापक स्तर पर पता लगाना और घर-घर जाकर तथा फोन-आधारित घरेलू सर्वेक्षण शामिल है।

Dakshin Bharat at Google News
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए कर्नाटक सरकार के प्रयासों की शुक्रवार को सराहना की। इन प्रयासों में कोविड-19 मरीजों के संपर्कों का व्यापक स्तर पर पता लगाने जैसी तकनीकों को सम्मिलित किया गया है। इसके अलावा, घर-घर जाकर या फोन-आधारित घरेलू सर्वेक्षण भी किया जाता है ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन दो पहलों को राज्य सरकार के ‘सम्पूर्ण दृष्टिकोण’ के रूप में विकसित किया गया है। इसके लिए बहु-क्षेत्रीय एजेंसियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है और प्रौद्योगिकी-आधारित समाधानों और तरीकों का उपयोग किया जा रहा है।

केंद्र ने अन्य राज्यों से इन बेहतरीन प्रथाओं को अपने स्थानीय जरूरत के अनुरूप बदलाव करने और उन्हें कोविड-19 महामारी के बेहतर प्रबंधन के लिए अपनाने का अनुरोध किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान