कोरोना को रोकने के लिए बंद: कर्नाटक सरकार गरीबों को उपलब्ध कराएगी मुफ्त भोजन
On
कोरोना को रोकने के लिए बंद: कर्नाटक सरकार गरीबों को उपलब्ध कराएगी मुफ्त भोजन
बेंगलूरु/भाषा। प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कई जिलों में लागू बंदी के मद्देनजर कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कहा कि अपनी आजीविका के लिए दैनिक मजदूरी पर निर्भर रहने वाले गरीबों को इंदिरा कैंटीन के जरिए मुफ्त खाना दिया जाएगा।
राज्य प्रायोजित रियायती दर वाली ‘इंदिरा कैंटीन’ से फिलहाल 5 रुपए में नाश्ता और 10 रुपए में भोजन मिलता है। मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ‘गरीबों के हितों में, मुफ्त में खाना दिए जाने का फैसला लिया गया है। इंदिरा कैंटीन के जरिए गरीबों को दिन भर भोजन मिलेगा।’प्रदेश के जिन नौ जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं वहां कर्नाटक सरकार ने पहले ही 31 मार्च तक सभी वाणिज्यिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। ये जिले हैं: बेंगलूरु शहर, बेंगलूरु ग्रामीण, मेंगलूरु, मैसूरु, कलबुर्गी, धारवाड़, चिक्कबल्लापुर, कोडगु और बेलगावी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
17 Mar 2026 15:56:26
Photo: @Khamenei_fa X account


