कर्नाटक: दो कारों के बीच टक्कर में 13 लोगों की मौत

कर्नाटक: दो कारों के बीच टक्कर में 13 लोगों की मौत

सांकेति​क चित्र

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के तुमकुरु में कुनिगल के निकट शुक्रवार तड़के दो कारों के बीच टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
हादसे में मारे गये लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 13 में से 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चे की मौत अस्पताल में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में 10 लोग तमिलनाडु और तीन बेंगलूरु के थे। सभी तीर्थयात्री थे जो कि कर्नाटक के धर्मस्थल जा थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

तुमकुरु पुलिस अधीक्षक (एसपी) केवी कृष्णा ने बताया, ’13 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना मध्यरात्रि के बाद हुई। एक कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी कार उससे टकरा गई।’ पुलिस को क्षतिग्रस्त वाहनों से शव निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'