धरने की चेतावनी के साथ देवेगौड़ा ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
धरने की चेतावनी के साथ देवेगौड़ा ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने पुलिस अधिकारी पर जद (एस) कार्यकर्ता के उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा के कार्यालय के सामने धरना एवं विरोध प्रदर्शन की बात कही। मंगलवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जद (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाल में यादगीर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता का कथित तौर पर उत्पीड़न करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए 15 नवंबर की समयसीमा तय की।
पूर्व प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राज्य में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने इसके खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ की जा रही यह कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। शहरी स्थानीय निकायों के लिए आगामी चुनावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जद (एस) स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। उन्होंने कहा, मैं पूरे राज्य का दौरा करूंगा और संगठन का कायाकल्प करूंगा।
About The Author
Related Posts
Latest News
