कटील कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए
On
कटील कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए
नई दिल्ली/भाषा। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में नलिन कुमार कटील को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कटील को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया
नलिन कुमार कटील 18 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बन गए थे। बाद में वे भाजपा में शामिल हुए और 2004 में जिले के महासचिव का पद संभाला। इसके बाद 2009, 2014, 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने।कर्नाटक की दक्षिण कन्नड़ सीट से मौजूदा सांसद नलिन कुमार कटील के कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बनने की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से दी गई।
नलिन कुमार कटील कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा की जगह लेंगे। बीएस यडियुरप्पा ने जुलाई 2019 को चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Jan 2026 12:52:56
नागांव/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर...


