सिद्दरामैया ने खोया आपा, समर्थक को थप्पड़ मारा

सिद्दरामैया ने खोया आपा, समर्थक को थप्पड़ मारा

वायरल वीडियो से लिया गया एक चित्र

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरामैया बुधवार को मैसूरु में अपना आपा खो बैठे। एक कांग्रेस नेता से फोन पर बात करने के लिए कहने पर उन्होंने अपने एक समर्थक को कथित रूप से थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Dakshin Bharat at Google News
इस घटना के बाद सिद्दरामैया की आलोचना हो रही है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री और उनके समर्थक ने घटना को कोई तवज्जो नहीं देने की कोशिश की है। उनके समर्थक ने सिद्दरामैया को पिता समान बताया और कहा कि उन्होंने प्यार में उन्हें थप्पड़ मार दिया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह घटना मैसूरु हवाईअड्डे पर तब हुई जब सिद्दरामैया मीडिया से मुखातिब होकर जा रहे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी की निंदा की।

जैसे ही वह जाने लगे, उनके समर्थक नंदनाहली रवि ने उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेता मरी गौड़ा से बात करने के लिए मोबाइल देने की कोशिश की। इससे नाराज सिद्दरामैया ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रवि ने बयान जारी कर कहा कि सिद्दरामैया ने उन्हें प्यार में चांटा मारा। कृपया इसे अन्यथा नहीं लें। वे मेरे पिता के समान हैं और मुझे बेटा मानते हैं। सिद्दरामैया ने भी रवि को अपना बेटा बताया। उन्होंने कहा, रवि मेरे बेटे जैसा है। मैं लंबे समय से उसका मार्गदर्शन कर रहा हूं और मेरे ऐसे कई समर्थक हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
Photo: ShashiTharoor FB Page
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है
केंद्र सरकार ने जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपए मंज़ूर किए