कुमारस्वामी को तुरंत देना चाहिए इस्तीफा: येड्डियुरप्पा

कुमारस्वामी को तुरंत देना चाहिए इस्तीफा: येड्डियुरप्पा

मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा

बेंगलूरु/भाषा। भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीएस येड्डियुरप्पा ने रविवार को कहा कि राज्य में गठबंधन सरकार बहुमत खो चुकी है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए या उन्हें सोमवार को विश्वास मत हासिल करना चाहिए।

Dakshin Bharat at Google News
येड्डियुरप्पा ने कहा, मैं मांग करता हूं कि अगर मुख्यमंत्री ईमानदार हैं और लोकतांत्रिक प्रणाली की परवाह करते हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए या सोमवार को विश्वास मत के लिए एक प्रस्ताव पारित करना चाहिए।

भाजपा नेता ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जद (एस) और कांग्रेस के 16 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। दो निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है और भाजपा को अपना समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा, आपने (कुमारस्वामी) बहुमत खो दिया है। इसलिए उन्हें विश्वास मत हासिल करना चाहिए या तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। कल (सोमवार को) कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में मैं कुमारस्वामी को ऐसा करने की ही सलाह दूंगा और चर्चा करूंगा।

सूत्रों के अनुसार कार्यमंत्रणा समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में कुमारस्वामी ने बुधवार को विश्वास मत हासिल करने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि कोई निर्णय नहीं लिया गया था क्योंकि मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने बैठक में भाग नहीं लिया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'