कर्नाटक में दर्जन भर ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

कर्नाटक में दर्जन भर ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

आयकर

बेंगलूरु/भाषा। आयकर विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि वह कर्नाटक में कर चोरी के मामलों को लेकर दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
विभाग ने कहा है कि प्रदेश की राजधानी बेंगलूरु, हासन और मंड्या में छापेमारी चल रही है। विभाग ने कहा है कि कर चोरी करने वालों और कालाधन उत्पन्न करने वालों पर लगाम लगाने के लक्ष्य के साथ यह कार्रवाई की गई है।

हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है, उनके तार मौजूदा चुनावों से भी जुड़े हैं या नहीं, इस बात की भी जांच की जाएगी।

विभाग ने बयान में कहा है, इस पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी शुरू की गई है कि कुछ कारोबारियों ने आय पर कर नहीं दिया है और उनके पास अघोषित संपत्ति है।

आयकर विभाग ने बयान जारी कर कहा, इस तलाशी अभियान में रीयल एस्टेट, स्टोन क्रशिंग, सरकारी ठेकों पर काम करने वालों, ईंधन का कारोबार करने वाले, आरा मशीन एवं सहकारी बैंक चलाने वालों के खिलाफ ये छापेमारी की गई है।

सूत्रों ने बताया कि करीब दर्जन भर ठिकानों पर तलाशी की जा रही है। राज्य में 28 लोकसभा सीटों के लिए 18 और 23 अप्रैल को दो चरण में चुनाव होंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'