ट्रेन विलंब मामला: नीट परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों को एक और मौका

ट्रेन विलंब मामला: नीट परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों को एक और मौका

प्रकाश जावड़ेकर

बेंगलूरु/नई दिल्ली/भाषा। कर्नाटक में ट्रेन लेट होने की वजह से जिन छात्रों की मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट छूट गई थी उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि इन छात्रों के लिये राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन 20 मई को किया जाएगा। जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कर्नाटक के जिन छात्रों की नीट परीक्षा ट्रेन लेट होने की वजह से छूट गई थी उन्हें एक और मौका मिलेगा।

देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिये रविवार को नीट का आयोजन किया गया था। लेकिन कर्नाटक के सैकड़ों छात्र इस परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए क्योंकि परीक्षा के लिये पहुंचने की खातिर निर्धारित समय से एक घंटा बाद उनकी ट्रेन बेंगलूरु पहुंची।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को यह मुद्दा उठाते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने अपने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया था। नीट का पहली बार आयोजन कर रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषणा की कि परीक्षा केंद्र पूर्ववत रहेंगे। ओडिशा में भी फोनी तूफान की वजह से परीक्षा टाल दी गई थी। यहां भी 20 मई को परीक्षा का आयोजन होगा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'