श्रीलंका ने सभी 54 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
On
श्रीलंका ने सभी 54 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
कोलंबो/दक्षिण भारत। श्रीलंका ने इस सप्ताह गिरफ्तार किए गए भारत के सभी 54 मछुआरों को रिहा कर दिया है। इन मछुआरों को यह आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया गया था कि ये कथित रूप से श्रीलंका के जलक्षेत्र में दाखिल हो गए थे।
एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए इन मछुआरों में से 40 को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। वहीं, बाकी 14 मछुआरे शनिवार को सुबह रिहा कर दिए गए। जब 24 मार्च को इन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया, तो उनकी पांच नौकाएं भी जब्त कर ली थीं।इस संबंध में भारतीय उच्चायोग ने मछुआरों को सहायता उपलब्ध कराई है। कोलंबो स्थित उच्चायोग के अनुसार, मछुआरों के मामले से मानवीय तरीके से निपटे जाने की जरूरत है। बता दें कि इससे पहले भी मछुआरों के श्रीलंका के जलक्षेत्र में जाने और गिरफ्तारी के मामले चर्चा में रहे हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
20 Jan 2026 17:20:43
Photo: Siddaramaiah.Official FB Page


