तमिलनाडुः स्वास्थ्य मंत्री ने लगवाया कोविड-19 का टीका

तमिलनाडुः स्वास्थ्य मंत्री ने लगवाया कोविड-19 का टीका

तमिलनाडुः स्वास्थ्य मंत्री ने लगवाया कोविड-19 का टीका

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर। फोटो स्रोतः ट्विटर अकाउंट।

चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर को शुक्रवार को राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में कोविड-19 का कोवैक्सीन टीका लगाया गया।

Dakshin Bharat at Google News
सरकारी अस्पताल में टीका लगवाने के बाद उन्होंने कहा कि मेडिकल समुदाय का सदस्य होने के नाते और स्वास्थ्य कर्मियों में इसके प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए मैंने आज टीका लगवाया है। मैंने यह टीका मंत्री के तौर पर नहीं लगवाया है।

उन्होंने कहा कि टीके के बारे में अफवाहें न फैलाएं, आश्वस्त रहें और सभी एक हीरो की तरह वैक्सीन लें। मालूम हो कि विजयभास्कर पेशे से चिकित्सक हैं। इससे पहले स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने भी कोविड-19 का टीका लगवाया था।

गौरतलब है कि अब तक राज्य में स्वदेशी कोवैक्सीन का टीका केवल 907 लोगों को ही लगा है। ऐसे में विजयभास्कर ने इस टीके को लगवाते हुए कहा कि मैंने कोवैक्सीन लगवाना इसलिए पसंद किया क्योंकि इसे कुछ लोगों ने लगवाया है।

वहीं टीकाकरण अभियान को लेकर विजयभास्कर ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य को कोवैक्सीन की अतिरिक्त 1.69 लाख खुराकें प्राप्त होंगी। इससे पहले राज्य को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से कोवैक्सीन की 20,000 खुराकें मिल चुकी हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'