विशाखापत्तनम, रायगढ़ के बाद तमिलनाडु के नेवेली में हादसा, बॉयलर फटने से 7 लोग घायल

विशाखापत्तनम, रायगढ़ के बाद तमिलनाडु के नेवेली में हादसा, बॉयलर फटने से 7 लोग घायल

चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु के नेवेली में गुरुवार को बॉयलर फटने से सात लोग घायल हो गए। यह हादसा कुड्डालोर जिले में स्थित नेवेली लिग्‍नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्‍लांट में हुआ। ट्विटर पर आईं तस्वीरों में देखा गया कि प्लांट से काफी धुआं निकल रहा है, जिससे आसमान में गुबार छा गया।

Dakshin Bharat at Google News
एक रिपोर्ट के अनुसार, सूचना के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। यहां दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई हैं और आग बुझाने में जुटी हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई जब गुरुवार को दो और हादसे हुए। पहले, विशाखापत्तनम में गैस रिसाव की घटना से हड़कंप मच गया और 11 लोगों ने जान गंवाई। वहीं छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले की एक पेपर मिल में जहरीली गैस की चपेट में आने से सात मजदूरों तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'