कांग्रेस प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने पार्टी से इस्तीफा दिया

कांग्रेस प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने पार्टी से इस्तीफा दिया

कांग्रेस प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने पार्टी से इस्तीफा दिया

खुशबू सुंदर

चेन्नई/भाषा। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा कि वह ऐसा कुछ नेताओं के ‘अपनी बात थोपने’ और ‘दबाव डालने’ के विरोध में कर रही हैं। कांग्रेस ने भी इस बीच दिल्ली में घोषणा की कि खुशबू सुंदर को पार्टी प्रवक्ता के पद से ‘तत्काल प्रभाव’ से हटा दिया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री खुशबू सुंदर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी को भेजा है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह द्रमुक में थीं।

उन्होंने कहा, ‘पार्टी के अंदर शीर्ष स्तर पर कुछ लोग हैं जिनका जमीनी स्तर पर कोई संपर्क या सार्वजनिक पहचान नहीं है, वो अपनी बात थोप रहे हैं और मेरे जैसे लोग जो पार्टी के लिए गंभीरता से काम करना चाहते हैं, उन्हें पीछे किया जा रहा है और दबाया जा रहा है।’

उनके भाजपा में शामिल होने की तैयारी की अटकलों के बीच मीडिया संगठनों को उनके इस्तीफे की प्रति जारी की गई।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी प्रणव झा ने एक बयान में कहा, ‘खुशबू सुंदर को कांग्रेस प्रवक्ता के पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।’

अभिनेत्री ने कहा कि लंबे समय तक व्यापक ‘विचार प्रक्रिया’ के बाद उन्होंने कांग्रेस से अपने रिश्ते खत्म करने का फैसला किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया
बेलगावी/दक्षिण भारत। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येडीयुरप्पा समेत कई प्रदर्शनकारियों को  मंगलवार को हिरासत में लिया गया। वे बड़ी संख्या...
वंदे मातरम् ने राष्ट्र की आत्मा को जगाने का काम किया: अमित शाह
केंद्र सरकार किसानों की समस्याएं हल करने में कर्नाटक का सहयोग नहीं कर रही: डीके शिवकुमार
बिहार में बड़ी जीत के लिए राजग सांसदों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया
एएससी सेंटर एंड कॉलेज ने 265वां आर्मी सर्विस कॉर्प्स डे मनाया
'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान
स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?