आयकर विभाग ने कोचिंग सेंटर में छापेमारी कर जब्त की 30 करोड़ की नकदी
On
आयकर विभाग ने कोचिंग सेंटर में छापेमारी कर जब्त की 30 करोड़ की नकदी
नई दिल्ली/भाषा। आयकर विभाग ने शनिवार को तमिलनाडु में नीट जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर में छापेमारी कर 30 करोड़ रुपए का कथित कालाधन जब्त किया। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बोर्ड ने कहा कि शुक्रवार को नमक्कल में स्थित अज्ञात समूह के 17 परिसरों पर छापेमारी की गई और शुरुआती अनुमान के अनुसार समूह की कमाई 150 करोड़ रुपए से अधिक है।बोर्ड ने एक बयान में कहा कि समूह मुख्य रूप से प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए शैक्षिक और कोचिंग संस्थान चला रहा है और इसमें कई भागीदार कंपनियां और समूह द्वारा नियंत्रित ट्रस्ट शामिल हैं।
बोर्ड आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाता है। बयान के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर नमक्कल, पेरुंदुरई, करूर और चेन्नई में समूह के प्रमोटरों के 17 आवासीय परिसरों में छापेमारी की गई।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Mar 2026 16:22:21
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं


