कुएं में गिरी बच्ची तो महिला ने जान बचाने के लिए लगा दी छलांग!

कुएं में गिरी बच्ची तो महिला ने जान बचाने के लिए लगा दी छलांग!

कुआं.. प्रतीकात्मक चित्र

चेन्नई/दक्षिण भारत। करीब 40 फीट गहरे कुएं में गिरी 18 माह की एक बच्ची को बचाने के लिए उसकी नानी ने छलांग लगा दी। घटना गुरुवार रात की है जब बच्ची प्रज्ञा लक्ष्मी पूनमल्ली स्थित कुएं में गिर गई, लेकिन उसकी नानी किरुबवाथी ने उसे देख लिया और छलांग लगाकर बच्ची की जान बचा ली।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के अनुसार, प्रज्ञा लक्ष्मी कुएं के पास बैठी थी, जो धातु की चादर से ढका हुआ था। अचानक प्रज्ञा कुएं की ओर चल दी और उसमें गिर गई। महिला ने उसे देखा तो तुरंत कुएं में छलांग लगाई।

कुएं में करीब चार फीट तक पानी था। ऐसे में महिला ने बच्ची की जान बचाने की कोशिश जारी रखी। कुएं में छलांग लगाते समय उसके पैर में चोट भी लगी। उसने बच्ची को अपने हाथों से उठाकर ऊपर कर लिया और मदद के लिए आवाज लगाई। घटना के समय बच्ची की मां काम पर गई हुई थी। हालांकि महिला का बेटा घर पर ही था।

पूनमल्ली फायर स्टेशन के प्रमुख फायरमैन एम इलंगोवन ने कहा कि हमें रात 8.25 बजे poonamallee tamil naduसूचना मिली और हम तुरंत वहां पहुंचे। देखा कि बच्ची को बचाने के लिए महिला पानी में संघर्ष कर रही थी। इसके बाद फायरमैन ए सुभाष ने सीढ़ी का इस्तेमाल कर बच्ची और महिला को बाहर निकाला।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात