मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश ताहिलरमानी ने दिया इस्तीफा
On
मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश ताहिलरमानी ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली/भाषा। मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश विजया के. ताहिलरमानी ने उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम के मेघालय उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने के आदेश पर पुनर्विचार करने का उनका अनुरोध ठुकराए जाने के बाद इस्तीफा दे दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ताहिलरमानी ने शुक्रवार रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा दिया और भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को इसकी एक प्रति भी भेजी।न्यायमूर्ति गोगोई के नेतृत्व वाले कॉलेजियम ने ताहिलरमानी को मेघालय उच्च न्यायालय स्थानांतरित किए जाने की सिफारिश की थी। उन्हें पिछले साल आठ अगस्त को ही मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।
कॉलेजियम ने 28 अगस्त को उन्हें स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी, जिस पर उन्होंने पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कॉलेजियम के फैसले का विरोध भी किया था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
11 Mar 2026 17:09:44
Photo: @mkstalin X account


