रजनीकांत ने कहा, राजनीतिक सवाल न पूछें

रजनीकांत ने कहा, राजनीतिक सवाल न पूछें

चेन्नई। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को खुद की, सियासी पारी शुरू करने की अटकलों के बीच पत्रकारों के राजनीति से जु़डे सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया। राजनीति में जाने के उनके हालिया बयान के बारे में संवाददाताओं ने जब सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, कृपया राजनीतिक सवाल मत पूछिए। आठ साल के अंतराल के बाद अपने प्रशंसकों से मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए अभिनेता ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रशंसकों के साथ उनकी अगले दौर की मुलाकात को अंतिम रूप दिया जायेगा।यह पूछे जाने पर कि अपने प्रशंसकों के लिए उनका क्या संदेश है, ६६ वर्षीय अभिनेता ने कहा, अपने परिवार का ध्यान रखें। सभी बुराइयों को छो़ड दें। अभिनेता ने सोमवार को भी अपने प्रशंसकों को यही सलाह दी थी। उन्होंने उनसे कहा कि सिगरेट और शराब को हाथ न लगायें। उन्होंने कहा था कि उनकी राजनीति करने की कोई इच्छा नहीं, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं तो वह पैसे की चाह रखने वाले सभी लोगों को दरवाजा दिखा देंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए