न्यूजीलैंड की संसद में छाई मलयालम

न्यूजीलैंड की संसद में छाई मलयालम

न्यूजीलैंड की संसद में छाई मलयालम

प्रियंका राधाकृष्णन

वेलिंगटन/दक्षिण भारत। भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में सांसद चुनी गई हैं। जब उन्होंने पहली बार संसद को संबोधित किया तो अपना भाषण मलयालम में दिया। प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

Dakshin Bharat at Google News
आईएएस नितिन सांगवान ने यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रियंका आर, भारतीय मूल की सांसद और न्यूजीलैंड में मंत्री गर्व से अपनी मातृभाषा मलयालम बोल रही हैं न्यूजीलैंड की संसद में। हमारी भाषा, खाना और परिधान हमारे लिए गर्व की बात है। वो ही हमारी मिली-जुली सभ्यता का प्रतीक हैं।’

वीडियो पर कोथवल श्रीराम लिखते हैं, ‘मुझे भारतीय होने पर गर्व है।’ एक अन्य यूजर लिखते हैं, ‘मुझे मलयालम नहीं आती लेकिन हमारे देश की भाषा के शब्द न्यूजीलैंड की संसद में गूंज रहे हैं, जो मेरे लिए गर्व की बात है।’

उल्लेखनीय है कि​ ​प्रियंका का परिवार केरल के एर्नाकुलम से है। उन्होंने सिंगापुर से पढ़ाई की। इसके बाद वे न्यूजीलैंड आ गईं और राजनीति में सक्रिय हुईं। उनका संबंध लेबर पार्टी से है जिसमें वे 2006 में शामिल हुई थीं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

आत्मा पर लगे दाग, वैमनस्य आदि मिटाने का समय है चातुर्मास: साध्वीश्री पावनप्रभा आत्मा पर लगे दाग, वैमनस्य आदि मिटाने का समय है चातुर्मास: साध्वीश्री पावनप्रभा
प्रकाश लोढ़ा ने साध्वीश्री का स्वागत किया
कर्नाटक की जैन परंपरा का इतिहास गौरवशाली है: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
डिजिटल इंडिया: एक क्रांतिकारी पहल
कर्नाटक मंत्रिमंडल ने बेंगलूरु ग्रामीण जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु उत्तर किया
पाकिस्तान: सहायक आयुक्त समेत 4 सरकारी अधिकारियों को बम से उड़ाया!
सिद्दरामय्या बोले- '5 साल तक मुख्यमंत्री रहूंगा, इसमें संदेह क्यों?'
आज विदेशों में भी लोग भारत के डिजिटल नेतृत्व के बारे में बातें करते हैं: डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी