दीपावली पर निजी वाहन वसूल रहे ज़्यादा किराया, श्रीरामुलु की चेतावनी- रद्द कर देंगे परमिट

दीपावली पर निजी वाहन वसूल रहे ज़्यादा किराया, श्रीरामुलु की चेतावनी- रद्द कर देंगे परमिट

मंत्री ने कहा कि इस संबंध में जांच करने के लिए कार्यबल का गठन किया गया है


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। दीपावली पर यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाते हुए निजी ट्रांसपोर्टरों द्वारा अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतों के बीच कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु ने शनिवार को चेतावनी दी कि उनके परमिट रद्द कर दिए जाएंगे।

Dakshin Bharat at Google News
मंत्री ने कहा कि इस संबंध में जांच करने के लिए कार्यबल का गठन किया गया है और उल्लंघन के 60 मामले पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं।

श्रीरामुलु ने एक सवाल के जवाब में कहा कि त्योहारों के दौरान जो परिचालक बसों, ऑटो और अन्य यात्री वाहनों में यात्रियों को ले जाते हैं, यदि वे अधिक किराया लेते हुए पाए जाते हैं तो उनका परमिट रद्द कर दिया जाएगा।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले से ही कार्यबल है और अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए जांच कर रहे हैं कि यात्रियों को परेशान न किया जाए।

जब यह बताया गया कि सभी त्योहारों पर यात्रियों को परेशान करना नियमित हो गया है तो मंत्री ने कहा कि पिछली बार उल्लंघन के लगभग 110 मामले दर्ज किए गए थे। अब 60 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह अभियान उन लोगों को कड़ा संदेश भेजना जारी रखेगा, जो ऐसे कृत्य में शामिल हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'