नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के भीतर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 4 कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के भीतर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 4 कर्मचारी गिरफ्तार

प्लेटफार्म संख्या आठ-नौ पर मिली महिला ने अधिकारियों को आपबीती सुनवाई


नई दिल्ली/भाषा। रेलवे के दो कर्मचारियों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक कमरे में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। रेलवे ने बताया कि इस मामले में उसके विद्युत विभाग के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
रेलवे के मुताबिक, शुक्रवार को प्लेटफार्म संख्या आठ-नौ पर मिली महिला ने अधिकारियों को आपबीती सुनवाई, जिसके बाद उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को घटना की जानकारी दी।

महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह पिछले एक साल से अपने पति से अलग रह रही है और अदालत में उसके तलाक का मुकदमा चल रहा है।

रेलवे ने महिला के हवाले से कहा कि वह करीब दो साल पहले एक साझा मित्र के माध्यम से एक पुरुष के संपर्क में आई थी, जिसने उसे बताया कि वह रेलवे कर्मचारी है और उसके लिए भी नौकरी का प्रबंध कर सकता है।

रेलवे के अनुसार, महिला और पुरुष फोन के जरिए संपर्क में रहे और 21 जुलाई को आरोपी ने पीड़िता को अपने बेटे का जन्मदिन एवं नया मकान खरीदने का जश्न मनाने के लिए अपने घर पर आमंत्रित किया।

रेलवे ने बताया कि आरोपी ने महिला को रात करीब साढ़े 10 बजे कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से अपने साथ लिया और वह उसे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म आठ-नौ पर ले गया। आरोपी ने उससे विद्युत रखरखाव कर्मियों के लिए बने कक्ष में बैठने को कहा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात