यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्र 60 कॉलेजों में जारी रखेंगे पढ़ाई: सुधाकर

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्र 60 कॉलेजों में जारी रखेंगे पढ़ाई: सुधाकर

छात्रों को आधिकारिक तौर पर कॉलेजों में शामिल नहीं किया जाएगा


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे करीब 700 मेडिकल छात्र 60 कॉलेजों में अपनी पढ़ाई जारी रखें।

Dakshin Bharat at Google News
हालांकि, उन्होंने कहा कि छात्रों को आधिकारिक तौर पर कॉलेजों में शामिल नहीं किया जाएगा, लेकिन समाधान मिलने तक उनकी शिक्षा और अभ्यास की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

मंत्री ने मेडिकल छात्रों से मुलाकात के बाद विधान सौधा में यह जानकारी दी। सुधाकर ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा निदेशक, राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार, कुछ मेडिकल कॉलेजों के निदेशकों और डीन की एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि समिति छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के पहलुओं पर गौर करेगी और राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए