मदरसे में 8 वर्षीय छात्र का यौन शोषण

मदरसे में 8 वर्षीय छात्र का यौन शोषण

शिकायत के बाद पीड़ित छात्र को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया


फरीदाबाद/दक्षिण भारत। हरियाणा​ स्थित एक गांव के मदरसे के छात्र का उसके सीनियर छात्र द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आठ वर्षीय छात्र ने आरोप लगाया कि उसके मदरसे के सीनियर छात्र ने उसका यौन शोषण किया है। यह जानकारी फरीदाबाद पुलिस ने दी है।

Dakshin Bharat at Google News
भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना फरीदाबाद जिले के धौज थानाक्षेत्र की है। शिकायत के बाद पीड़ित छात्र को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि पीड़ित छात्र मदरसा शिक्षक का बेटा है, जबकि आरोपी 16 वर्षीय छात्र वहीं पढ़ता है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अभी मामले की जांच जारी है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'