कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी बाबर

कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी बाबर

ठिकाने की घेराबंदी के बाद जवान घर-घर जाकर तलाशी ले रहे थे 


श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हुए आतंकवादी की पहचान कर ली गई है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा यह आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक बाबर भाई था। वह 2018 से शोपियां-कुलगाम में सक्रिय था। 

Dakshin Bharat at Google News
बाबर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को दक्षिण कश्मीर जिले के परीवान इलाके में ढेर हो गया था। इससे पहले, सुरक्षाबलों को अपने खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुछ आतंकवादी उक्त स्थान पर छिपे हुए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया गया था।

इस संबंध में कश्मीर मंडल पुलिस ने ट्वीट में बताया, ‘मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के बाबर भाई के रूप में की गई है जो 2018 से शोपियां-कुलगाम के इलाकों में सक्रिय था।’

मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल, एक पिस्तौल तथा दो ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ और तीन जवानों समेत पांच लोग घायल हो गए थे।

पुलिस महानिरीक्षक, कश्मीर मंडल, विजय कुमार ने बताया, ‘एक पुलिसकर्मी सार्जेंट रोहित छिब शहीद हो गए, सेना के तीन जवान घायल हो गए। दो नागरिकों को भी मामूली चोटें आई हैं। जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया।’

सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ठिकाने की घेराबंदी के बाद जवान घर-घर जाकर तलाशी ले रहे थे। रात करीब 8.45 बजे एक मकान की तलाशी लेते हुए आतंकवादी ने एके राइफल से गोली चलाई और ग्रेनेड फेंका। चूंकि इलाके और मकान में नागरिक भी मौजूद थे तो सुरक्षा बलों ने पहले नागरिकों को बचाने के लिए संयम बरता।' 

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'